हज़ारीबाग: गीतांजलि ज्वेलर्स में गोलीबारी कर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के गीतांजलि ज्वेलर्स में गोलीबारी कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।कालीबाड़ी स्थित गीताजंली ज्वेलर्स में हथियार से गोली चलाते हुए लूट की घटना घटी थी। इस घटना के अनुसंधान और कांड के उद्भेदन के लिए सदर सीडीपीओ शिवाशीष कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया