हज़ारीबाग: हजारीबाग डेमोटांड के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति, पीड़ित की पहचान अभी भी अज्ञात
हजारीबाग के डेमोटांड के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया । घायल व्यक्ति की पहचान अबतक नहीं हो पाई है । दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति बेसुध है और सिर पर गंभीर चोट की संभावना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। स्थानीय थाने को भी सूचना कर दिया गया है।