हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ में साल के अंत तक भाजपा का होगा अपना कार्यालय
संसदीय चुनाव में कोडरमा और हजारीबाग सीट पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है। यही उत्साह आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए टानिक का काम करेगा। उक्त बातें संसदीय चुनाव के लिए कोडरमा लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए गए जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही।