हज़ारीबाग: देवांगना चौक से चोरी हुई बाइक, थाने में की गई शिकायत
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के देवांगना चौक से अहले सुबह बाइक की चोरी हुई है। इस संबंध में भुक्तभोगी देवशंकर नाथ ठाकुर ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार देव शंकर नाथ ठाकुर सुबह 5 बजे घर से निकले तो देखा कि उनका बाइक घर के बाहर नहीं लगा हुआ है। आस-पास पूछने पर पता चला कि उनकी बाइक चोरी हो गई है।