हज़ारीबाग: 39 दिनों से जारी है मनरेगा कर्मचारी संघ की हड़ताल,
सेवा नियमित करने व ग्रेड पे की कर रहे हैं सरकार से मांग।
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर 20 जुलाई 2024 से पूरे झारखंड के मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 39 वें दिन भी हजारीबाग जिले के सभी प्रखंड के मनरेगा कर्मी (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर धरना स्थल पर धरना कार्यक्रम में शामिल हुए।