हरदा: हरदा जिले के बघवाड़ गांव के दो युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान
Harda, Harda | Oct 19, 2026 हरदा जिले के टिमरनी विकासखंड के ग्राम बघवाड़ के दो युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। युविसम फाउंडेशन के संस्थापक आनंद और सह-संस्थापक जितेंद्र गंदवाने का चयन ‘हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड एवं नेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2026’ के लिए हुआ है। दोनों युवाओं को सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में यह सम्मान दिया जाएगा।