सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के खेरडीह गांव में तीन दिवसीय रामचरितमानस कथा का शुभारंभ
Silli, Ranchi | Apr 12, 2026 खेरडीह में तीन दिवसीय रामचरितमानस कथा का शुभारंभ सिल्ली प्रखंड के खेरडीह गांव में तीन दिवसीय श्री श्री रामचरितमानस कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम के पहले दिन सैकड़ों महिलाओं ने उरांव गढ़ा नदी से जल भरकर सिर पर कलश लेकर बजरंग बली मंदिर तक शोभायात्रा निकाली और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा कार्यक्रम का संचालन मनोरंजन पंडितजी द्वारा करा