मेदिनीनगर (डालटनगंज): लूट का विरोध करने पर प्रज्ञा केंद्र संचालिका और पति को गोली मारी, ₹3 लाख लूटे, मेदिनीनगर में इलाज जारी
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालिका शमा परवीन और उनके पति इसराफिल को गोली मार दी। इस हमले में शमा परवीन के पैर में गोली लगी है, जबकि उनके पति इसराफिल के कान को छूते हुए गोली निकल गई। साथ ही अपराधियों ने पिस्टल के बट से उनकी पिटाई भी की।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से द