चिलुआताल थाना क्षेत्र में शादी तय होने की रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रोहित साहनी ने वादी की बहन की शादी तय होने से नाराज होकर उसके घर में आग लगा दी।