काराकाट: काराकाट के करूप बाजार में भीषण आग, फर्नीचर दुकान के लकड़ी गट्ठर और पुआल जलकर हुए राख
Karakat, Rohtas | Apr 24, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के करूप बाजार मेंभीषण आग लगने से एक फर्नीचर दुकान के पास रखे लकड़ी के गट्ठर और पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। आज दोपहर करीब 1 बजे दुकानदार मुकेश शर्मा ने बताया कि उनके फर्नीचर स्टोर के बगल में रखे लकड़ी के गट्ठर और मवेशियों के चारे के लिए रखा पुआल आग की चपेट में आ गया।