द्वारका: द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड टीम ने जयपुर से छापेमारी कर लंबे समय से वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक शातिर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। एएटीएस की टीम ने जयपुर में छापा मारकर वहां से इसको दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखन के रूप में हुई है, यह पांच मामलों में वांटेड था, बाद में कोर्ट ने इसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया था। यह मूलतः राजस्थान के माधोपुर का रहने वाला है।