द्वारका: नए साल की पूर्व संध्या पर इस्कॉन द्वारका में 'महा हरिनाम संकीर्तन मेला' का आयोजन
इस्कॉन द्वारका ने मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए 31 दिसंबर को न्यू ईयर ईव के रंगारंग कार्यक्रम में ‘महा हरिनाम संकीर्तन मेला’ का आयोजन किया है, जो शाम 7 बजे से आरंभ होकर नए साल का स्वागत करता हुआ रात 12.30 बजे तक चलेगा। इस संबंध में इस्कॉन द्वारका के उपाध्यक्ष श्रीगौर दास का कहना है कि हरिनाम संकीर्तन कलियुग का युगधर्म है।