पामगढ़: स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक भुनेश्वर कौशिक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, स्कूल में प्रधानपाठक भुनेश्वर कौशिक के द्वारा नाबालिग छात्रा से गलत नियत से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था. पुलिस ने प्रधानपाठक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी।