सहारनपुर: चिलकाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़, शातिर गौकश आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, अवैध तमंचा और गोवंश बरामद
थाना चिलकाना टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाटेड़ा के जंगल में गौकशी की जा रही है। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर आरोपी अरशद उर्फ बुम्बा ने पुलिस पर गोली चलाई, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह बाये पैर में गोली लगने से घायल होकर शनिवार रात्रि 9:00 बजे गिरफ्तार हुआ।