कांके: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण मामले में चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 25, 2025 रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक युवक के अपहरण मामले में चार अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के भाई का अपहरण कर अपराधियों ने 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।