डेहरी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लोगों की मुस्कान लौटाई
Dehri, Rohtas | Jun 26, 2026 ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान। रोहतास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।