शिवपुरी नगर: नयागांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने मां-बेटे पर लाठियों से हमला किया, एसपी से की शिकायत
नयागांव के रहने वाले नवाब सिंह जाटव पुत्र रामचरण जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की उसके घर के सामने सरकारी जमीन डली हुई है। जिस पर खरई गांव के गुर्जर समाज के लोग अवैध रूप से कब्जा करके रास्ता बंद करना चाहते हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया दबंगों ने उसकी एवं उसकी मां के साथ लाठियों से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई नही हुई।