जशपुर: सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व प्रकरणों तक कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्त कदम उठाए, पर्यटन सुरक्षा और एचपीवी टीकाकरण पर ध्यान
कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।