बांसवाड़ा: शहर के गोविंद गुरु कॉलेज के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
शहर के गोविंद गुरु कॉलेज के पास बुधवार शाम 5:15 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत युवक को लगी चोट, जिसे उपचार के लिए 5:45 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि अजय पुत्र भारत निवासी झातला का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।