लव जिहाद के मकसद से विवाहित मुस्लिम समाज के व्यक्ति की ओर से हिन्दू समाज की बेटी का अपहरण करने की घटना में मांग अनुसार कार्रवाई न होने से आक्रोशित विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टाउन पुलिस थाना का घेराव किया। उन्होंने लगातार बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों पर अंकुश नहीं लगने की स्थिति में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।