घोड़ाडोंगरी: आगजनी पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, बच्चों को पाठ्यपुस्तकें और बैग वितरित किए
मध्य प्रदेशराज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे शुक्रवार को ग्राम बर्राढाना पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के बच्चों को पाठ्यक्रम की पुस्तकें और स्कूल बैग वितरित किए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो सके।