नोहर राजकीय महाविद्यालय नोहर में छात्र संगठन एसएफआई का 56वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष केक काटकर और गगनभेदी नारों के साथ संगठन के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 55 वर्षों का संघर्ष, शहादत और छात्र हितों की आवाज़ अब 56वें वर्ष में और भी मजबूत से लड़ेंगे।