जगदलपुर: विधायक किरण देव ने किया अनुकूलदेव वार्ड एवं पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड में ₹42.94 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
आज जगदलपुर विधायक और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने अनुकूलदेव वार्ड एवं पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड में ₹42.94 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार के लिए बीजेपी सरकार लगातार प्रयासरत है और इसके लिए हर तरह की रुकावट को दूर किया जायेगा है ,गांव और शहरों का विकास बिना पक्षपात के किया जाएगा।