जगदलपुर: शहर के विजय वार्ड में नर्मदेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे विधायक किरण देव
आज नगर के विजय वार्ड में इंद्रावती नदी के तट पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव पहुंचे। इस दौरान विजय वार्ड की पार्षद भारती श्रीवास्तव ने विधायक का स्वागत किया । विधायक किरण देव ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।