चकिया: चकिया पुलिस ने मड़ईपुर नहर पुलिया के पास से पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने बताया कि थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम ने अख्तर निवासी गोगहरा थाना बबुरी को मड़ईपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।