मखदुमपुर: एनएच-119डी परियोजना में तेजी लाने के निर्देश,मखदुमपुर के बेरका मौजा में भू-अर्जन अवरोध पर हुई चर्चा
जहानाबाद में एनएच-119डी परियोजना की प्रगति को लेकर शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। बैठक में मखदुमपुर के बेरका मौजा में 200 मीटर क्षेत्र में भू-अर्जन संबंधी अवरोध पर चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे बताया कि 13 रैयतों को भूमि का मुआवजा पोर्टल के माध्यम से भुगतान हुआ।