चंदनकियारी: सीएचसी प्रभारी के निर्देश पर बच्चों का टीकाकरण, प्रसूति महिलाओं को ज़रूरी दवाइयाँ बांटी गईं
आज मंगलवार को आसनसोल ग्राम में बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय लगभग साढ़े 10 बजे एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीएचसी प्रभारी तृप्ति कुमारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न हुआ। शिविर के दौरान गाँव के 5 साल तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए विभिन्न टीके लगाए गए।