जहानाबाद: 25 हजार के जिले के टॉप टेन अपराधी शंभू यादव को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बिहार के जहानाबाद जिले के महिला थाना कांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अजय यादव को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्षों से फरार था और सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी स्टील कंपनी में पहचान छिपाकर काम कर रहा था। रायपुर ग्रामीण पुलिस और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया।