श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने गुरूवार को शाम 06 बजे बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अब पूर्ण होने को है, श्योपुर जिले की श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी 329 मतदान केन्द्रों पर शत प्रतिशत मतदाताओं के गणना फॉर्म डिजिटाइज कर दिए गए हैं।