कलेर: कलेर प्रखंड में पोषण पखवाड़ा के तहत खेल-खेल में बच्चों को पोषण की सीख दी जा रही है
Kaler, Arwal | Apr 23, 2026 अरवल जिले के कलेर प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे 8वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान खेल, चित्र और संवाद के माध्यम से बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में सरल तरीके से बताया गया। इस दौरान अभिभावकों को भी बच्चों के सही पोषण के प्रति जागरूक