दतिया: दतिया जिले में कल 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी ठप्प, कंपनी ने लोगों से सहयोग की अपील की, जानें प्रभावित क्षेत्र
दतिया में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी एवं 33/11 केवी उपकेंद्रों पर मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कल गुरुवार को किया जाएगा, जिसके चलते संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बुधवार रात्रि में 09 बजे विद्युत कंपनी द्वारा यह जानकारी दी गई है।