हज़ारीबाग: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बड़कागांव के मेगालिथ स्थल का भ्रमण किया
हजारीबाग-पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को बड़कागांव प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मेगालिथ स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार इसे विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।मंत्री ने संबंधित विभागों को स्थल के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास का निर्देश दिया।