सूरजपुर: विश्रामपुर पोखरी में 72 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया अज्ञात शव
बिश्रामपुर क्षेत्र की बंद खदान स्थित 5-6 नंबर पोखरी में मिले अज्ञात शव को तीन दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बाहर निकाल लिया गया। शव निकालने के लिए पुलिस, डीडीआरएफ, फॉरेंसिक टीम और गोताखोरों ने लगातार प्रयास किए। शुरुआती रेस्क्यू के दौरान शव गहराई में चले जाने से अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया था।