महाराजगंज: दामोदर खेड़ा में 4 जून को युवक की फांसी के फंदे से लटकने से हुई मौत, मौत से पहले का वीडियो वायरल, ससुराली जनों पर आरोप
8 जून सोमवार की दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जो शिवगढ़ थाना क्षेत्र की दामोदर खेड़ा का बताया जा रहा है। 4 जून को एक युवक की फांसी के फंदे से लटकने से मौत हुई थी। मौत के पहले ही युवक ने वीडियो बनाकर मोबाइल में कैद कर दिया था। वायरल वीडियो में युवक ने अपने ससुराल जनों तथा पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवरीजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।