कलान: गांव रुकनपुर में जन चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
कलान (शाहजहांपुर)। जनपद के कलान क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुकनपुर में शुक्रवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह ने की। प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जन चौपाल के दौरान राजस्व, विकास, पेयजल, सड़क, विद्युत त