बलरामपुर: नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर क्षेत्राधिकारी ने वीर विनय चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
नवरात्र दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर ड्यूटी में लगाए गए पुलिस जवानों का क्षेत्राधिकारी बृज नंदन राय ने 10अक्टूबर को शाम चार बजे वीर विनय चौराहा पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।