बलरामपुर: बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर शिवा नगर के पास सुबह लगभग 10:00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 4 घायल
बलरामपुर तुलसीपुर रोड पर सुबह 10:00 बजे प्राइवेट बस और वैगन आर कार के बीच भीषड़ टक्कर हुआ है हादसे में 2 मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बलरामपुर थाना महाराजगंज तराई अंतर्गत तुलसीपुर रोड एनएच 730 शिवा नगर के पास हुआ है। कार सवार देवीपाटन शक्ति पीठ मंदिर पर पूजा करके लौट रहे थे, सभी लोग बिशनपुर बेरिया गोंडा जिला के निवासी हैं।