दातागंज: दातागंज ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया
मंगलवार को दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। रोजगार सेवकों ने रुके हुए मानदेय को लेकर जल्द भुगतान की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए समय प्रति माह नियमित मानदेय की भी मांग रखी है।