अरनोद: जाजली-बेड़मा के बीच खुले कुएं में गिरी कार, ग्रामीणों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला
अरनोद थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम जाजली-बेड़मा मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे बने बिना मुंडेर के खुले कुएं में एक कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई और उसे मामूली चोटें ही आईं। जानकारी के अनुसार झांसड़ी निवासी विनोद पुत्र प्रकाश व्यास अपनी कार से जाजली स्थित अपनी मां के घर जा रहे थे। इसी दौरान