लखीमपुर खीरी जिले की सदर तहसील क्षेत्र स्थित गंगोत्री नगर मोहल्ले में नालियों की बदहाल स्थिति और फैली गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।शनिवार दोपहर करीब 2:30बजे मोहल्ले की निवासी कल्पना देवी और शिवकुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र की नालियां लंबे समय से जाम है जिनमें सिल्ट और कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है।