पन्ना: पन्ना में मात्र ₹500 के लिए तहसील के पास दुकान में घुसकर चाचा-भतीजे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल।
Panna, Panna | Jul 9, 2026 अजयगढ़ में ₹500 की उधारी को लेकर तहसील कार्यालय के पास दबंगों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रजिस्ट्री लेखक की दुकान में घुसकर आरोपियों ने दो लोगों को लात-घूंसों और बाइक की चाबी से लहूलुहान कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।