ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के अछवर से विश्वकर्मा प्रतिमा का ग्रामीणों ने किया विसर्जन
ज्ञानपुर के अछवर गांव में ग्रामीणों ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना के बाद बुधवार को विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति का ज्ञानपुर नहर में विसर्जन किया। इस दौरान ग्रामीण प्रतिमा को वाहन से लेकर नाचते गाते हुए विसर्जन यात्रा निकाली और विसर्जन किया।