मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मी द्वारा पूर्व सांसद से अभद्रता का आरोप।
कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी अपने गुरुकुल के बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि सुरक्षा कर्मी ने उनसे अभद्रता की। फिलहाल सच क्या है। यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।