दादरी: सेक्टर-62 गोल चक्कर से सिटी सेंटर की ओर आने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, 5 किलोमीटर तक लगी वाहनों की लंबी कतारें
नोएडा के सेक्टर-62 गोल चक्कर से सिटी सेंटर की ओर आने वाले मार्ग पर गुरुवार देर रात अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं वाहनों की 5 किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गयीं। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत के साथ जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए हैं।