दादरी: यातायात विभाग ने जनपद में चलाया ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 117 वाहन चालकों के काटे चालान
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गुरुवार को यातायात विभाग ने जनपद में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान का आयोजन किया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 117 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।