शामली: शामली के थानाभवन में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने कहा- भाजपा पर बढ़ रहा समाज का भरोसा
Shamli, Shamli | Apr 26, 2026 रविवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सैयद मुनावरी बेगम शामली जिले के थानाभवन में पहुंची, यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि सरकार बगैर भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजनाएं लागू करती है।