मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ मोहल्ले में काली मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों में सुरेश रजक और शंकर रजक की हालत गंभीर बताई जा रही है।