अंबाह: मिश्रनगर हाउस पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (नीतू तोमर) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Ambah, Morena | Sep 29, 2026 मिश्रनगर हाउस पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। परिजनों व समर्थकों ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और पौधारोपण किया। उपस्थित लोगों ने उनके जनसेवा कार्यों को याद किया।