बरकागाँव: बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में पानी पियाऊ सेंटर का शुभारंभ किया गया
भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय, बड़कागांव में प्रखंड विकास पदाधिकारी, जितेंद्र कुमार मण्डल एवं अंचल अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी गयी l दोनों पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए दूर दराज से आए लोगों को पानी पीने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।