बाइक में हवा भरते समय कंप्रेशर टंकी फटी,1 की मौत,चित्रकूट के राजौला में यह घटना घटित होनी बताई गई है।सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के राजौला स्थित एक पंचर बनाने की दुकान में शुक्रवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक में हवा भरते समय कंप्रेशर टंकी फटने से रामकिशोर प्रजापति 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक बाल बाल बच गया।